top of page

What Is Computer Mouse – कंप्यूटर माउस क्या होता हैं?

अपडेट करने की तारीख: 20 अक्तू॰ 2021

आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे कि What Is Mouse – माउस क्या होता हैं?, माउस और उपयोगकर्ता, माउस बटन्स के प्रकार , माउस स्क्रॉल व्हील , माउस मॉडल्स, साधारण माउस, माउस कर्सर, माउस का पूरा नाम अँग्रेजी में, माउस का पूरा नाम हिंदी में, माउस की परिभाषा, माउस का आविष्कार किसने किया?, माउस के कार्य आदि सभी कंप्यूटर माउस से सम्बंधित मैंने सभी विषयो को अच्छे से समझाने का प्रयास किया हैं।

Basic Computer - What Is Computer Mouse – कंप्यूटर  माउस क्या होता हैं? | Creative Bloke
Computer Mouse

“पढ़ाई के साथ हर प्रक्रिया का आनंद लें।” – Sanju Dhritlahre 


Table Of  Content

  1. What Is Mouse? – माउस क्या होता हैं?

  2. Mouse & Users ( माउस और उपयोगकर्ता )

  3. Types Of Buttons In Mouse ( माउस बटन्स के प्रकार )

  4. Mouse Scroll Wheel ( माउस स्क्रॉल व्हील )

  5. Mouse Models ( माउस मॉडल्स )

  6. Simple Mouse ( साधारण माउस )

  7. Mouse Cursor ( माउस कर्सर )

  8. Full Form Of Mouse In English ( माउस का पूरा नाम अँग्रेजी में )

  9. Full Form Of Mouse In Hindi ( माउस का पूरा नाम हिंदी में )

  10. Definition Of Mouse ( माउस की परिभाषा )

  11. Who invented the mouse? ( माउस का आविष्कार किसने किया? )

  12. Functions Of Mouse ( माउस के कार्य )

    1. Pointing ( पॉइंटिंग )

    2. Selecting ( सेलेक्टिंग )

    3. Clicking ( क्लिकिंग )

      1. Types Of Click In Mouse ( माउस क्लिक करने के प्रकार )

        1. Left Click ( बायां क्लिक )

          1. Single Click

          2. Double Click

          3. Triple Click

        2. Right Click ( दायाँ क्लिक )

    4. Dragging & Dropping : ( खींचना और छोड़ना )

    5. Scrolling : ( सरकाना )

    6. Move Mouse Cursor ( माउस कर्सर ले जाएँ )

    7. Open Or Execute A Program ( एक प्रोग्राम खोलें या निष्पादित करें )

    8. Hover ( हॉवर )

    9. Editing ( एडिटिंग )

What Is Mouse In Hindi ? ( माउस क्या होता हैं हिंदी में ? )

वर्तमान समय में Mouse सर्वाधिक प्रचलित Pointer Device है, जिसका प्रयोग चित्र या Graphics बनाने के साथ-साथ किसी Buttons या Menu पर क्लिक करने के लिए किया जाता है, इसकी सहायता से हम Keyboard का प्रयोग अपने पीसी को नियंत्रित कर सकते हैं।


Mouse एक कंप्यूटर Hardware है, जिसे हम एक Input Device और Pointing Device भी कहते हैं, जिसका इस्तेमाल पीसी के साथ Intract करने के लिए किया जाता है।

Basic Computer - What is Mouse in Computer | Creative Bloke
Computer Mouse

जो कंप्यूटर के Display Screen के Pointer या Cursor के Movement को Control करता है, जिसकेजरिए Cursor/Pointer को कंप्यूटर Screen पर किसी भी दिशा में ले जाया जा सकता है।


इस Pointer के जरिए हम कंप्यूटर के अंदर Files, Folders, Icons ( Software & Applications ) और दूसरे सभी Options को Open और Close करने, एक जगह से दुसरे जगह ले जाने, उनकी जानकारी लेने में इस्तेमाल करते हैं। इन सभी कामों की वजह से इसे Pointing Device कहते हैं।


👉Click This:- Introduction Of Computer – कंप्यूटर का परिचय


Mouse & Users ( माउस और उपयोगकर्ता )

Computer Mouse & Users | sketchy knowledges
Computer User

Mouse के इस्तेमाल द्वारा उपयोग कर्ता ( User ) कंप्यूटर को कोई भी कार्य करने के लिए निर्देश ( Instructions ) देता है कि क्या काम करना है, इसके द्वारा एक User कंप्यूटर Screen पर कहीं भी पहुंच सकता है। इस तरह ये User और Computer के बीच एक Interface की तरह काम करता है।


Types Of Buttons In Mouse ( माउस बटन्स के प्रकार )

एक साधारण Mouse में दो Buttons होते हैं, जिसे क्रमशः Primary Buttons (Left Button) तथा Secondry Button ʙᴜᴛᴛᴏɴ (Right Button) के नाम से जाना जाता है, इनको आम भाषा में Right Click एवं Left Click कहते हैं और एक Scroll Wheel होता है, जिसे चकरी भी कहते हैं। आधुनिक Mouse में तो अब तीन से ज्यादा Buttons आने लगे हैं, जिनका अलग कार्य होता है।

Basic Computer - Different buttons on a computer mouse | Creative Bloke
Types Of Buttons In Mouse

👉Click Here:- Fundamental Of Computer – कंप्यूटर के मूल सिद्धांत


Mouse Scroll Wheel ( माउस स्क्रॉल व्हील )

Basic Computer - Mouse Scroll Wheel Icon PNG Image | Creative Bloke
Mouse Scroll Wheel

Scroll Wheel का इस्तेमाल करके आप किसी भी Document, Page या  Website को Scroll कर सकते हैं। कुछ कम्प्यूटर Mouse में इन बटनों के अलावा Extra Features के लिए अतिरिक्त Button दिए जाते हैं।


Mouse Models ( माउस मॉडल्स )

Mouse के अलग-अलग Models होते हैं, जिनमें की अलग – अलग Features और Connectivity होते हैं, लेकिन प्राय: सभी Models में दो Mouse Button और एक Scroll Wheel होता है।

Basic Computer - Different Models Of Mouse Models | Creative Bloke

Simple Mouse ( साधारण माउस )

साधारण कंप्यूटर Mouse आमतौर पर वास्तविक Mouse की तरह नजर आता है। यह छोटा तथा आयताकार होता है। Mouse आज कंप्यूटर में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाला Device है, इसे कम्प्यूटर के साथ Cable और Wirless तरीके से जोड़ा जाता है।

Basic Computer - Normal Or Simple Mouse Example | Creative Bloke
Normal Cable Mouse

Mouse Cursor ( माउस कर्सर )

Mouse की सहायता से आप कम्प्यूटर में दिखाई देने वाले तीर के Icon जिसे Cursor कहते हैं, को Move कर सकते हैं तथा कम्प्यूटर में दिखाई देने वाले किसी भी Button और Menu पर आसानी से Click कर सकते हैं।

Basic Computer - Mouse Cursor gif animation example ( माउस कर्सर ) | Creative Bloke
Mouse Cursor

Full Form Of Mouse In English ( माउस का पूरा नाम अँग्रेजी में )

  1. M – Manually

  2. O – Operated

  3. U – Utility

  4. For

  5. S – Selecting

  6. E – Equipment

“Manually Operated Utility For Selecting Equipment.”


Full Form Of Computer In Hindi ( माउस का पूरा नाम हिंदी में )

  1. एम [M] – मैन्युअल

  2. [O] – संचालित

  3. यू  [U] – उपयोगिता

  4. फॉर [For] – के लिए

  5. एस [S] – चुनना / चयन

  6. [E] – उपकरण

“उपकरण के चयन के लिए मैन्युअल रूप से संचारित उपयोगिता”


Definition Of Mouse ( माउस की परिभाषा )

Mouse एक Pointing Device है, जो सतह के सापेक्ष गति का पता लगाकर X-Y दिशा के आधार पर काम करता है। Pointer की गति के कारण, यह उपयोगकर्ता (User) को कंप्यूटर के Interface को नियंत्रित और Navigate करने की अनुमति देता है। इसकी मदद से Display Screen पर Point, Select, Click, Drag Drop और Scroll किया जा सकता है।

Basic Computer - Definition Of Mouse ( माउस की परिभाषा ) | Creative Bloke
RGB Lightning Mouse

📝Note:-  Mouse को “Pointer” के नाम से भी पुकारा जाता है।


👉Click Here :- Generation Of Computer – कंप्यूटर की पीढियां


Who invented the mouse? ( माउस का आविष्कार किसने किया? )

Mouse को Originally X-Y Position Indicator कहा जाता है, जिसे की Display System में इस्तेमाल किया जाता है।


सन् 1963 ईस्वी में 𝐃𝐨𝐮𝐠𝐥𝐚𝐬 𝐂𝐚𝐫𝐭 𝐄𝐧𝐠𝐞𝐥𝐛𝐞𝐫𝐭 (𝟏𝟗𝟐𝟓 𝐭𝐨 𝟐𝟎𝟏𝟑) ने किया था। यह एक American Engineer और Inventor थे तथा Stanford Research Institute में एक शोध कर्ता थे।

SRI - Stanford Research Institute | Creative Bloke
Stanford Research Institute - SRI

𝐃𝐨𝐮𝐠𝐥𝐚𝐬 𝐄𝐧𝐠𝐞𝐥𝐛𝐞𝐫𝐭 ने पहला कम्प्यूटर Mouse बनाया, शुरुआत में इसे X-Y Position Indicator कहा गया, जिसे इस्तेमाल करने के लिए दोनों हाथों को जरूरत होती थी, लेकिन बाद में इसमें कुछ बदलाव किए गए, जिसके बाद इसे एक हाथ से यूज किया जा सकता था। इसका इस्तेमाल Xerox Alto Computer में किया लेकिन वो कम्प्यूटर ज्यादा नहीं चला, जिसके बाद Apple Lisa कंप्यूटर में व्यापक तौर पर Mouse का इस्तेमाल हुआ।

Basic Computer - Who invented the mouse? ( माउस का आविष्कार किसने किया? ) | Creative Bloke
Douglas Engelbart

जब उन्होंने इसको बनाया था उस वक्त Xerox Parc Corporation में काम करते थे। ये उस समय इतना प्रसिद्ध हुआ कि आज ये Pointing Device के नाम से जाना जाता है। कम्प्यूटर Mouse का आविष्कार एक द्वितीय विश्वयुद्ध ( World War-II ) में हुआ था।

Basic Computer - Xerox Parc Corporation & Innovation Lab | Creative Bloke

👉Click This:- Characteristics Of Computer – कंप्यूटर की विषेशताएं


Functions Of Mouse ( माउस के कार्य )

Mouse एक बहुक्रियात्मक उपकरण है, जिसकी सहायता से कई कार्य किए जा सकते हैं। Mouse का Use कंप्यूटर Screen पर Items, Icons को उठाने, पकड़ने, रखने आदि के लिए अधिकतर किया जाता है। आइये अब इन सभी Mouse के Function को समझते हैं कि यह कैसे काम करता हैं।

  1. Pointing

  2. Selecting

  3. Clicking

    1. Right Click

    2. Left Click

      1. Single Click

      2. Double Click

      3. Triple Click

  4. Dragging & Dropping

  5. Scrolling

  6. Move Mouse Cursor

  7. Open Or Execute A Program

  8. Hover

  9. Editing

आइये अब इन माउस के सभी कार्य के बारे में विस्तार से समझते हैं ;


01]. Pointing ( पॉइंटिंग )

जब Cursor को कम्प्यूटर Screen पर मौजूद किसी Items की तरफ ले जाया जाता है और Pointer उस Item को छूता है, तो एक Box दिखाई देता हैं, जो हमें उस Item के बारे में बताता है। इस संपूर्ण क्रिया को Pointing कहते हैं, इस क्रिया को Hovering के नाम से भी जाना जाता है।

Basic Computer - Mouse Functions - 01 , Mouse Pointing Example | Creative Bloke
Mouse Pointing

02]. Selecting ( सेलेक्टिंग )

कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी Item पर Pointing करने के बाद Mouse के Left Button को एक बार दबाने पर वह Item Select हो जाती है, इसे ही Selecting कहा जाता है।

Basic Computer - Functions Of Mouse & Mouse Selecting Example | Creative Bloke
Selecting In Mouse

जब कोई Item Select होती है, तो उसके चारों तरफ़ एक वर्ग होता है, जिससे पता चलता है कि यह Item Select किया हुआ है। Mouse का इस्तेमाल Textको Select करने के लिए, Highlight आदि करने के लिए कर सकते हैं।

Basic Computer - Select Multi layers and objects | Creative Bloke
Multi Layers Selecting

03]. Clicking ( क्लिकिंग )

Mouse Button को दबाने की क्रिया को Click कहते हैं। Click करने के लिए किसी भी Mouse Button को दबाइए और उसे छोड़ दीजिए।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Clicking On Website | Creative Bloke
Mouse Clicking

Types Of Click In Mouse ( माउस क्लिक करने के प्रकार )

माउस में Click दो प्रकार की होती हैं;


A]. Left Click ( बायां क्लिक )

B]. Right Click ( दायाँ क्लिक )


जिसे इस प्रकार निचे दिए गए इमेज में दिखाया गया हैं।



A}. Left Click ( बायां क्लिक ) :- Mouse के Left Button को दबाना Left Click कहलाता है।


Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Left Click GIF | Creative Bloke
Mouse Left Click

इसके के भी निम्न प्रकार हैं;

  1. Single Click ( एक बार क्लिक )

  2. Double Click ( दो बार क्लिक )

  3. Triple Click ( तीन बार क्लिक )

I). Single Click ( एक बार क्लिक ):- Single Click माउस के Left Button को एक बार दबाना और उसे छोड़ देना Single Click कहलाता है। Single Click के द्वारा किसी Item, Icons को Select करना, Menu खोलना, किसी Webpages पर उपलब्ध Link को खोजना आदि कार्य किए जाते हैं।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Single Click Gif | Creative Bloke
Mouse Single Click

II). Double Click ( दो बार क्लिक ):- Mouse के Left Button को एक साथ दो बार जल्दी से दबाने पर Double Click होती हैं। Double Click ᶜˡⁱᶜᵏ एक तरह का Shortcut कि तरह कार्य करती है। इसके द्वारा किसी भी Item, Files, Program आदि को खोला जा सकता है, इसके अलावा किसी दस्तावेज में कोई भी शब्द Select करने के लिए भी Double Click का इस्तेमाल किया जाता हैं।

Basic Computer - Mouse Functions & Double-Click On Mouse Animation Gif | Creative Bloke
Mouse Double-Click

III). Triple Click ( तीन बार क्लिक ) :- Triple Click माउस के Left Button को एक साथ तीन बार जल्दी से दबाने पर Triple Click होती हैं। Triple Click का उपयोग बहुत ही कम किया जाता है, इसके द्वारा किसी दस्तावेज़ में पूरे Paragraph को Select किया जा सकता हैं। यह Trick आपके बहुत काम आएगा अगर आप टाइपिंग करते हैं तो।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Triple Click Animation Gif | Creative Bloke
Mouse Triple Click

B}. Right Click ( दायाँ क्लिक ):- Mouse के Right Button को दबाना Right Click कहलाता है। किसी Item पर Right Click करने से उस Item के साथ किए जा सकने वाले कार्यों की एक List खुलती हैं।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Right Click Example | Creative Bloke
Mouse Right Click

04]. Dragging & Dropping : ( खींचना और छोड़ना )

Mouse के द्वारा कम्प्यूटर Screen पर उपलब्ध किसी भी Item को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा जा सकता है, इसके लिए Mouse की Dragging और Dropping क्रिया का इस्तेमाल किया जाता है।

Basic Computer - Mouse Functions And Dragging & Dropping Of Mouse | Creative Bloke
Dragging & Dropping

Mouse Pointer के द्वारा किसी Item को Select करने के लिए Left Button को उस Item पर दबाए रखें और उस Item को वांछित जगह तक खींच कर ले जाए और Button को छोड़ दें, इस संपूर्ण कार्य को Dragging & Dropping ( खींचना और छोड़ना ) कहा जाता हैं।

Basic Computer -  Mouse Functions And Drag & Drop Files | Creative Bloke
Drag & Drop Folder

05]. Scrolling : ( सरकाना )

Mouse Wheel द्वारा किसी Document, Web-Pages को ऊपर⁻ नीचे सरकाना Scrolling कहलाता हैं। ऊपर की तरफ सरकाने के लिए Wheel को अपनी तरफ घुमाना पड़ता हैं और नीचे की तरफ सरकाने के लिए बाहर की तरफ घुमाना पड़ता हैं।

Basic Computer - Mouse Functions & Natural scrolling (Mac) vs Reverse scrolling (Windows) | Creative Bloke
Mouse Scrolling

06]. Move Mouse Cursor ( माउस कर्सर ले जाएँ )

Mouse Cursor को Move करना ये Primary Function होता हैं, जिसका काम ही है कि Mouse Cursor को Screen में Move करना।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse pointer picks up | Creative Bloke
Mouse Cursor  Move

07]. Open Or Execute A Program ( एक प्रोग्राम खोलें या निष्पादित करें )

Mouse के इस्तेमाल से यूजर किसी भी Icon, Folders, Files या किसी दूसरे Program को Click करके Open और Execute कर सकते हैं।

Basic Computer - Mouse Functions & Minimize, Maximize and close to open or execute a program in mouse | Creative Bloke
Close, Minimize & Maximize

08). Hover ( हॉवर )

Mouse के इस्तेमाल से Objects के ऊपर Hover कर सकते हैं। Hover का मतलब है कि जब आप किसी Object के ऊपर Cursor को लायेंगे तब उसके सम्बन्ध में जो भी जानकारी उपलब्ध रहेगी वो Show होगी।

Basic Computer - Mouse Functions & Mouse Hover Examples| Creative Bloke
Mouse Hover

09]. Editing ( एडिटिंग )

Mouse के मदद से आप Photo, Editing, Graphics और Drawing जैसे काम भी Software की मदद से कर सकते हैं, जिन्हें Keyboard के माध्यम से कर पाना लगभग असम्भव हैं।

Basic Computer - Mouse Functions - 09 , Video Editing Animation Romeo Boy | Creative Bloke
Video Editing

👉Click Here:-Introduction Of Html -एच टी एम एल का परिचय


उम्मीद करता हूँ कि दोस्तों मेरा यह Computer Mouse पर बनी सुन्दर-सा पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई डाउट या सवाल हैं तो निःसंदेह आप मुझसे सवाल कर सकते हैं। मै इसका जवाब देने का प्रयास करूँगा या फिर मै आपके द्वारा पूछे गए सवाल पर एक नया पोस्ट तैयार जरूर करुँगा। और आप किस-किस विषयों पर अपना ज्ञान पाना चाहते हैं , वो आप मुझे Comments करके जरूर बताये।


Kommentare


bottom of page