Keyboard Related FAQ - कीबोर्ड संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- _Romeyo Boy_
- 27 नव॰ 2021
- 2 मिनट पठन
प्रश्न : 01 | कीबोर्ड में कितने फंक्शन कुंजियाँ (Function Keys) होते हैं?
उत्तर ;- आजकल के पारंपरिक पीसी ( Traditional PC ) कीबोर्ड में 12 फंक्शन कुंजियाँ होते है, जो F1 से F12 तक होती हैं। वहीँ ऐप्पल डेस्कटॉप कंप्यूटर कीबोर्ड में 19 फंक्शन कुंजियाँ होते है, जो F1 से F19 तक होती हैं।
प्रश्न : 02 | संख्यात्मक कीपैड (Numeric keypad ) में कितने कुंजियाँ होते है?
उत्तर ;- ज्यादातर डेस्कटॉप कंप्यूटर कीबोर्ड में एक संख्यात्मक कीपैड ( Numeric Keypad ) होता है, और अगर आप सारे नंबर और प्रतीक ( Symbol ) को गिनती ( Count ) करें, तब उसमें 17 कुंजियाँ होते है। वहीँ ऐप्पल कीबोर्ड में 18 कुंजियाँ होती हैं। लैपटॉप का स्क्रीनछोटा होने के कारण आमतौर पर ( Usually ) उनमें संख्यात्मक कीपैड नहीं होती है।
प्रश्न: 03 | कीबोर्ड में वर्णमाला कुंजियाँ ( Alphabetic Keys ) की कितने कुंजियाँ होते हैं?
उत्तर:- एक कीबोर्ड में 26 वर्णमाला कुंजियाँ ( Alphabetic Keys ) होते है।
प्रश्न : 04 | कीबोर्ड में कितने नंबर कुंजियाँ ( Number Keys ) होते है?
उत्तर:- आमतौर से एक कीबोर्ड में 10 नंबर कुंजियाँ ( Number Keys ) होते है, जो 1 से 0 तक होती है।
प्रश्न: 05 | कीबोर्ड में कितने प्रतीक ( Symbol ) स्थित होते हैं?
उत्तर:- एक अंग्रेज़ी QWERTY कीबोर्ड में लगभग 40 प्रतीक या सिम्बॉल्स ( जैसे, @, #, $, और % जो की अक्षर और नंबर नहीं होते है ) होते है। 28 कुंजियों के ऊपर। ये अंतर इसलिए क्यूंकि कुछ कुंजियों में दो से ज्यादा भी सिम्बॉल्स होते है।
प्रश्न: 06 | संख्यात्मक कीपैड ( Numeric Keypad ) का उपयोग होता हैं ?
उत्तर:- संख्यात्मक कीपैड ( Numeric Keypad ) कीबोर्ड के दांये तरफ होता है, इसमें 0 से 9 तक संख्याए होती है। साथ ही गणीतिय चिन्ह जोड़ (+), घटा (-), भाग (/), गुणा (*) तथा दशमलव ( . ) चिन्ह भी होते है।
संख्यात्मक कीपैड का इस्तेमाल संख्याए लिखने के लिए किया जाता है, ये संख्याएं कीबोर्ड में दूसरी जगह भी होती है, लेकिन संख्यात्मक कीपैड से इन्हे जल्दी से लिखा जा सकता है इसके अलावा Numeric Keypad का use Navigation Keys की तरह भी कर सकते है।संख्यात्मक कीपैड को इस्तेमाल करने के लिए Num Lock कुंजी को चालू ( On ) रहना चाहिए।
प्रश्न: 07 | आपको किस तरह का कीबोर्ड को खरीदना चाहिए ?
उत्तर:- आपको हमेशा कीबोर्ड USB Port वाला ही लेना चाहिए क्योंकि यह Plug & Play Technology के साथ आते है या आप वायरलेस कीबोर्ड भी खरीद सकते है वह भी अच्छे होते है।
प्रश्न: 08 | पहले के समय मे को कीबोर्ड किस Port की मदद से CPU के साथ कनेक्ट किया जाता था?
उत्तर:- पहले कीबोर्ड को CPU से कनेक्ट करने के लिए PS/2 Port का इस्तेमाल किया जाता था।
Kommentare