top of page

Html Element – एच टी एम एल के मूलभुत तत्व क्या हैं?

अक्सर लोग Html Tag और Html Element को लेकर कई सवाल करते हैं की टैग और एलिमेंट्स क्या होते हैं। तो आज के पोस्ट में आप जानेगें कि Html Elements – एच टी एम एल के मूलभुत तत्व क्या हैं?, Html Elements की परिभाषा क्या हैं? Html Element किसे कहा जाता हैं?, Html के मूल तत्व क्या है?, Html Elements के सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें जो अधिकतर लोग नहीं जानते हैं।

Table Of Content

➤ Html Element

➤ What is Html Element? ( एच टी एम एल तत्व क्या हैं? )

➤ What is called HTML element? ( एच टी एम एल तत्व किस कहते हैं?)

➤ Important Notes ( महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बातें )

➤ Definiton Of Html Element ( एच टी एम एल तत्व की परिभाषा )

➤ Basic Html Elements ( एच टी एम एल के मूल तत्व )

Html Element In Hindi – एच टी एम एल के मूलभुत तत्व क्या हैं?

What is an HTML Element? | sketchy knowledges

Html Elements Syntax


What is Html Element? ( एच टी एम एल तत्व क्या हैं? )

एक Website बहुत सरे Web-Pages से मिलकर बने होते हैं या फिर एक Html दस्तावेज़, फ़ाइल पेज में बहुत सारे Elements से मिलकर बने होते हैं और इस Wep-Pages में मौजूद होते हैं। एक Elements के अंदर बहुत सारे Elements उपलब्ध होते हैं, जो कि एक Tree की संरचना में होते हैं। सभी Elements के अर्थ, उनके कार्य और उपयोग अलग -अलग तरीके से होते हैं।

For Example:-

  1. <p> </p> Element का उपयोग Paragraphs के लिए किया जाता हैं।

  2. <h1> </h1> Element का उपयोग एक बड़े शीर्षक ( Heading ) देने के लिए किया जाता हैं।

  3. <b> </b>  Element का उपयोग किसी भी Text को Bold करने के लिए किया जाता हैं। आदि ऐसे ही बहुत से Elements हैं।

Html Elements

Html Element : Webpage


आइये अब इसको अच्छे से समझने के लिए निचे दिए गए Html Code को अच्छे से समझते हैं;

<!DOCTYPE html> 
<html> 
<head>
    <title> Sketchy Knowledges </title> 
</head> 
<body> <h1> This Is MY First Heading </h1> 
       <p> This Is My First Paragraph </p> 
</body> 
</html>

➤ Html Element : यह Html दस्तावेज़ का Root Element होता हैं, जिससे Web Browser को यह पता चलता हैं कि यह एक Html दस्तावेज़ हैं और यही से Html का दस्तावेज का Content शुरू होता हैं।

➤ Head Element : यह Html का Head Element होता हैं, जिसमें Web-Page का Title लिखा जाता हैं।

➤ Title Element : इसमें Wep-Page का शीर्षक ( Title ) को लिखा जाता हैं।

➤ Body Element : यह Html दस्तावेज़ का Visible ( दृश्यमान ) पार्ट्स को लिखा जाता हैं, जो हमें Web-Browser के Page पर दिखाई देती हैं।

➤ Heading Element : इसका उपयोग Heading यानि कि शीर्षक देने के लिए किया जाता हैं। यह Heading Element h1, h2, h3, h4, h5, h6 तक होता हैं। जिसमे h1 सबसे बड़ा शीर्षक और h6 सबसे छोटा शीर्षक होता हैं।

➤ Paragraph Element : इसका उपयोग Html दस्तावेज़ में पैराग्राफ लिखने के लिए किया जाता हैं।

HTML Elements

Html Elements Structuers


What is called HTML element? ( एच टी एम एल तत्व किस कहते हैं?)

एक Html Element में Opening Tag, Closing Tag, Content ( जिसे Openig & Closing Tag के बीच लिखा जाता हैं। ) और Attributes से मिलकर बने होते हैं, जिन्हें हम सामूहिक रूप से Html Element कहा जाता हैं।

Html Element

Html Element Structures


Important Notes ( महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बातें )

  1. एक Html Element मूल रूप से ( Basically ) Opening Tag, Closing Tag, Content ( जिसे Opening & Closing Tag के बीच लिखा जाता हैं। ) और Attributes के द्वारा परिभाषित ( Define ) किया जाता हैं।

  2. Html Element एक प्रकार की Html Files, Documents, Pages का घटक या अवयव ( Components ) हैं।

  3. Html Elements किसी भी Html Files के कुछ हिस्सों का शब्दार्थ और स्वरूपण ( Semantics & Formatting ) से जोड़ा जाता हैं।

📝Note:- Attributes किसी भी Elements में एक्स्ट्रा Properties एड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

Definiton Of Html Element ( एच टी एम एल तत्व की परिभाषा )

Opening & Closing Tag, Content, Attributes और Value के संयोजन ( Combinations ) को सामूहिक रूप से Html Element कहते हैं।

📝Note :- कुछ Element को Represent करने के लिए Closing Tag की आवश्यकता नहीं होती हैं। जैसे कि; <img>, <br>, <hr> आदि, इसलिए हम इसे Void Element या फिर Empty Element भी कहते हैं।

Basic Html Elements ( एच टी एम एल के मूल तत्व )

Heading Elements के लिए <h1>, <h2>, <h3>, <h4>, <h5>, <h6> का उपयोग किया जाता हैं।

Paragraph Element के लिए <p> का इस्तेमाल किया जाता हैं।

Link करने के लिए Anchor Element का उपयोग किया जाता हैं।

Horizontally Lines के लिए <hr> Element का उपयोग किया जाता हैं।

Photos को एड करने के लिए <img> Element का उपयोग किया जाता हैं।

Divider या Grouping के लिए <div> Element का उपयोग किया जाता हैं।

Text को Inline Element में करने के लिए <span> का उपयोग किया जाता हैं।

Conclusion ( निष्कर्ष )

  1. Html Element का निर्माण Html Tag से ही होता हैं।

  2. एक Element का अलग से कोई अस्तित्व नहीं होता हैं।

  3. प्रत्येक Html Tag एक Html Element होता हैं और सभी की अपनी अलग पहचान होती हैं।

  4. हर एक Html Tag में एक Attributes होता हैं।

  5. हर Html Elements एक Opening Tag से शुरू होता हैं और Closing Tag से समाप्त होता हैं।

उम्मीद करता हूँ कि दोस्तों आप सभी को मेरा यह Html Element का पोस्ट जरूर पसंद आया होगा।  अगर आपके कुछ डाउट या सवाल है तो आप मुझे कमैंट्स करके जरूर बताएं।

🌼Thank you very much for giving your valuable time! 🙏

Comments


bottom of page