top of page

Difference between Array And Linked Lists - ऐरे और लिंक्ड सूचियों के बीच अंतर

ऐरे और लिंक्ड लिस्ट्स के बीच अंतर निम्नलिखित हैं -

No.

Array

Linked Lists

01.

ऐरे के एलिमेंट्स के मध्य लीनियर रिलेशन मेमोरी लोकेशन की सहायता से दिया जाता है।

लिंक्ड लिस्ट के Nodes के मध्य लीनियर रिलेशन पॉइंटर की सहायता से दिया जाता है।

02.

ऐरे में एलिमेंट्स का Index होता है।

लिंक्ड लिस्ट में Nodes का Index नही होता है।

03.

ऐरे के किसी भी एलिमेंट्स को डायरेक्ट एक्सेस किया जा सकता है।

लिंक्ड लिस्ट के किसी भी Nodes को डायरेक्ट एक्सेस नही किया जा सकता है।

04.

ऐरे के एलिमेंट्स क्रमिक या लगातार मेमोरी लोकेशन में स्टोर होता है।

लिंक्ड लिस्ट के Nodes क्रमिक या लगातार मेमोरी लोकेशन में स्टोर नहीं होता है।

05.

ऐरे का आकार (Size) पहले से ही फिक्स होता है, जिसे रनटाइम (Run Time) में परिवर्तित नही किया जा सकता है। इसमें स्टैटिक मेमोरी एलोकेशन होता है।

लिंक्ड लिस्ट का आकार पहले से ही फिक्स नहीं होता है, जिसे रनटाइम (Run Time) में आवश्यकता के अनुशार परिवर्तित किया जा सकता है। इसमें डायनेमिक मेमोरी एलोकेशन होता है।

06.

ऐरे में Insertion एवं Deletion करने के लिए बहुत अधिक एलिमेंट्स को मूव करना पड़ता है जिससे समय खर्च होता है।

लिंक्ड लिस्ट में Insertion एवं Deletion करने के लिए बहुत अधिक Node को मूव करना नहीं पड़ता है, जिससे समय की बचत होती है।

07.

ऐरे में एलिमेंट्स को स्टोर करने के लिए कोई अतिरिक्त मेमोरी की आवश्यकता नही होती है।

लिंक्ड लिस्ट में प्रत्येक Nodes को स्टोर करने के लिए कोई अतिरिक्त मेमोरी आवश्यकता होती है।



Comments


bottom of page