All Versions Of Html – एच टी एम एल के सभी संस्करण
- _Romeyo Boy_
- 24 अग॰ 2021
- 3 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 2 अक्तू॰ 2021

Html Versions :
वर्ल्ड वाइड के शुरूआती दिनों से, Html के अब तक कई संस्करण ( Versions ) आ चुके हैं; जो इस प्रकार निचे समझाएं गए हैं –
[01]. Tim Berners-Lee Invented WWW ( 1998 )
सबसे पहले Tim Berners-Lee WWW का अविष्कार किया, उसके के बाद ही Html के संस्करण बनते गए।
[02]. Html 1.0
Html का पहला Version 1991 में आया था, जो कि केवल HTML से Represent किया जाता था।
यह संस्करण SGML- Standard Generalized Markup Language का रूप था। HTML प्राथमिक संस्करण हैं।
इसके द्वारा Text को Structure किया जा सकता था। इसके लिए कुछ Tags का निर्माण किया गया था और इस संस्करण का कोई नाम नहीं था, इसे सिर्फ HTML कहा गया।
लेकिन HTML के अगले संस्करणों के नाम थे इसलिए सुविधा के लिए इस संस्करण को HTML 1.0 भी कहा जाता हैं।
जो HTML Tags इस समय उपयोग में लिए जाते थे, कुछ Tags आज भी मौजूद है, जो हम HTML पर कार्य करते समय काम में लेते हैं।
[03]. Html 2.0
Html का दूसरा Version 1995 में आया, जो कि Html 2.0 से Represent किया जाने लगा, जिसे Html 1.0 को Improve करके बनाया गया था।
Html के प्राथमिक संस्करण के बाद एक समूह IETF – Internet Engineering Task Force द्वारा HTML के अगले संस्करण का नामकरण किया गया।
यह Html 2.0 संस्करण कहलाया, जिसे 1995 में प्रकाशित किया गया था।
इस संस्करण में कुछ नई विशेताएं जोड़ी गई, जिसमें “image tag” सबसे महत्वपूर्ण था। लेकिन इस समय Internet ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ था।
[04]. Html 3.0
इस समय तक HTML और Internet अपनी छाप छोड़ चुके थे और दोनों लोकप्रिय होने लगे थे। अब पहले से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके थे।
अधिक से अधिक लोग HTML सीखना चाहते थे और Internet से जुड़ना भी चाहते थे।
इसलिए HTML के अधिक उपयोग के कारण इसमें कुछ उलझने पैदा हो गई थी। जो Standard इसमें तय किया गया था, लोग उसमें परिवर्तन करने लगे थे, जिससे इसकी एक रुपता समाप्त होने लगी थी।
इसलिए Html का अगला संस्करण तैयार किया गया जो Html 3.0 था। लेकिन इसे कभी भी प्रकाशित नहीं किया गया।
[05]. Html 3.2
इसका तीसरा Version 1997 में आया था, जिसे HTML 3.2 से Represent किया गया था। जो कि W3C के द्वारा बनाया और Standardized किया गया था।
Html 1.0 के प्रकाशन और Html 3.0 की सिफ़ारिश तक एक संगठन का उद्भव हो चुका था, जो Html भाषा के लिए कार्य करने के लिए बना हैं, इसे W3C- World Wide Web Consortium के नाम से जाना जाता हैं।
W3C के द्वारा 1997 में HTML 3.0 की सिफारिशों के साथ Html का अगला संस्करण Html 3.2 का प्रकाशन किया गया, इसमें Html के दोनों संस्करणों से ज्यादा विशेषता थी।
Html 3.2 के द्वारा अब Html Document को और अधिक तरीके से बनाया जा सकता था। इस संस्करण में कई नए “Attributes” को जोड़ा गया जो Document के Structure से ज्यादा उसकी ‘Style’ के लिए थे।
लेकिन इस समय तक Html को पढ़ने वाले यानि “Browsers” बहुत धीमें थे। ये अभी भी Html 3.2 के सभी विशेषताओं को सपोर्ट नहीं करते थे।
[06]. Html 4.0
1997 के अंत में Html 4.0 Launch हुआ, जिसे फिर से Minor Edits करके 1998 में Realease किया गया था।
अब Internet काफ़ी लोकप्रिय हो चुका था। अधिक से अधिक लोग Html सीखना चाहते थे और जो पहले से ही इससे जुड़े थे वे Html से ज्यादा चाहने लगे इसलिए इस रिक्त स्थान को भरने के लिए Html का अगला संस्करण Html 4.0 का प्रकाशन किया गया।
और अब तक “Style Sheet” भी अपना स्थान बनाने लगी थी। इसलिए इस संस्करण में कुछ और विशेषताएं जैसे; Frame, Script, Stylesheet आदि को जोड़ा गया और इसे पढ़ने के वाले Browser भी अब Advance हो चुके थे।
तथा HTML के अधिकतर विशेषताओं को पढ़ सकते थे। यह HTML के इतिहास में एक बड़ा बदलाव था।
[07]. Html 4.01
Html का अगला Version Html 4.01 था, जो Html 4.0 को संशोधित संस्करण हैं। इसे W3C के द्वारा 1999 में प्रकाशित किया गया था। आज लगभग Website इसी संस्करण में बनी हुई हैं।
[08]. XHTML
इसके बाद XHTML नाम से एक Version आया जिसमें XML और Html का Combination था। यह Version 2000 में आया था।
[09]. Html 5
Html का सबसे नवीनतम संस्करण Html 5 हैं, इसमें Html 4.01 कि विशेषताओं के अलावा XML कि विशेषताओं को भी जोड़ा गया है।
यह संस्करण धीरे धीरे अपनी पहचान बना रहा है और काफी लोकप्रिय हो चुका हैं।
[10]. Html 5.1 ( 2016 )
[11]. Html 5.1 IInd Edition ( 2017 )
[12]. Html 5.2 ( 2017 )
Comments